पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 126 किलो गांजा जब्त

बलरामपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली में छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 126 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को 26 अगस्त 2025 को सूचना मिली थी कि दलधोवा घाट में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गया है, जिसमें गांजा भरा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर से 89 पैकेट गांजा बरामद किया। जांच में सामने आया कि ट्रॉली के नीचे टीन की प्लेट वेल्डिंग कर बॉक्सनुमा चैंबर बनाकर गांजा छिपाया गया था। दुर्घटना के बाद कई पैकेट पानी में तैरते और इधर-उधर बिखरे हुए मिले।

घटनास्थल पर घायल अवस्था में आरोपी अनुज कुमार (25 वर्ष), निवासी आदमापुर, थाना सासाराम, जिला रोहतास, बिहार मिला। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। स्वास्थ्य लाभ के बाद 2 सितम्बर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बरामद गांजा का कुल वजन 125.51 किलोग्राम निकला। साथ ही घटना में प्रयुक्त मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 114/2025, धारा 20(ख)(ii)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *