हिट एंड रन मुआवजा योजना पर हुई बैठक



समाचार
मुंगेली – सुप्रीम कोर्ट के रिट पिटीशन एस. राजशेखरन विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया में पारित आदेश 12 जनवरी 2024 के पालन तथा सालसा के निर्देशानुसार 29 अगस्त 2025 को जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी सेवता ने की।


बैठक में हिट एंड रन मामलों में अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई मौतों एवं घायलों के क्लेम कम्पनसेशन की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर चर्चा हुई। पीड़ित पक्षकारों को लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया, एक्सीडेंट के कारण हुई मृत्यु या गंभीर चोटों के लिए मुआवजा निर्धारित करने, और पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित दस्तावेज तैयार कर एसडीएलएसए को समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।



इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली कंचन लता आचला, दावा न्यायाधिकारी अजय सतंज, डिप्टी कलेक्टर जिला मुंगेली, पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *