समाचार:
बलरामपुर। थाना रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन और 84 लीटर देशी शराब जब्त की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो क्रमांक एमपी 66 जेड डी 2001 में शराब की तस्करी हो रही है।

सूचना पर पुलिस ने ग्राम झापर में नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें चंदन बाबू (गुफापर, सिंगरौली) और अब्दुल सत्तार (डूमरहर, सोनभद्र) पकड़े गए। बोलेरो वाहन और 420 नग वाह ऑरेंज नामक शराब सहित कुल 8.31 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।
