मुंगेली, 23 अगस्त 2025//
जिले में सीसीटीएनएस पोर्टल के तहत MedLeaPR पोर्टल शुरू होने से पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी। अब पोस्टमार्टम और मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलएसी) ऑनलाइन एक क्लिक में उपलब्ध होगी।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि पहले रिपोर्ट मिलने में समय लगता था, जिससे विवेचना में देरी होती थी। शासन के निर्देश पर अस्पतालों में त्वरित और कुशल तरीके से पोस्टमार्टम और एमएलएसी जारी करने के लिए यह पोर्टल सीसीटीएनएस से जोड़ा गया है।
समस्याओं के समाधान और प्रक्रिया समझाने हेतु जिला अस्पताल मुंगेली में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय, एएमओ संदीप पाटिल सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
