रीवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

रीवा, 19 अगस्त 2025// ‘‘नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान’’ के तहत रीवा पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 19 से एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया, जिसमें –

नीली रंग की नशीली कैप्सूल SPAS-TRASCEN-PLUS (कुल 360 कैप्सूल) कीमत 2340 रुपये

गुलाबी रंग की नशीली गोलियां ANXILESS-0.50 (कुल 3950 गोलियां) कीमत 10384 रुपये

ONERUX कफ सिरप 100 ML की 24 शीशियां कीमत 4680 रुपये

नगदी 370 रुपये
शामिल है। गिरफ्तार महिला का नाम आंचल लोचनिया (उम्र 23 वर्ष, निवासी कबाड़ी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 19) है।


वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में रायपुर कुर्चुलियान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर NH-30 रोड, महमुआ ओवर ब्रिज के पास से 1800 शीशी Onerux कफ सिरप (कीमत 3,51,000 रुपये) और सफेद रंग की होंडा अमेज कार (UP65DY1382, कीमत 10 लाख रुपये) जब्त की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया –

1. दीपक पांडेय (उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, सतना)


2. अमित तिवारी (उम्र 27 वर्ष, निवासी थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना)



दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रीवा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रीवा पुलिस, सिटी कोतवाली, रायपुर कुर्चुलियान थाना, नशीली दवाएं, महिला गिरफ्तार, तस्कर गिरफ्तार, NDPS Act, Madhya Pradesh

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *