पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 36 बीयर-10 क्वार्टर जब्त


बलरामपुर-रामानुजगंज। रघुनाथनगर पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

मामला 16 अगस्त का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रघुनाथनगर निवासी पवन कुमार साहू (36 वर्ष) अवैध अंग्रेजी शराब लेकर अपने घर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने टीम के साथ दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 36 नग बीयर किंगफिशर (प्रति 500 मि.ली.) और 10 नग मैकडॉवेल नं.1 (प्रति 180 मि.ली.) कुल लगभग 19 लीटर 800 मि.ली. शराब जब्त की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *