बलरामपुर। चौकी गणेशमोड़ थाना बलरामपुर क्षेत्र में महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना बलरामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति काम के सिलसिले में महीनों घर से बाहर रहता है। इस दौरान पड़ोसी जीवन कुजूर (पिता अमोद कुजूर), निवासी ग्राम बसकेपी, ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान पति को घटना की जानकारी देने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 69, 89 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी गणेशमोड़ और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन कुजूर (27 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।