रायपुर, 16 अगस्त 2025/
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 18 अगस्त की शाम को तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
सूत्र बताते हैं कि संभावित मंत्रियों में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। इनके अलावा एक और चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। तीसरा मंत्री अजा वर्ग से होना तय।।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में होने वाले इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि नवनियुक्त मंत्रियों को संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।