बलरामपुर, 15 अगस्त 2025 // छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सीमा क्षेत्रों में विशेष अवसरों पर पशुवध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।