दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे डिप्टी सीएम अरुण साव


मुंगेली// एसएनजी कॉलेज में गुरुवार, 14 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षारंभ समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि डिप्टी सीएम अरुण साव इसी कॉलेज के छात्र रहे हैं और उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वे विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता, बिलासपुर लोकसभा से सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे लोरमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे, जो स्वयं भी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्र एवं एसएनजी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य रजत दवे ने बताया कि दीक्षारंभ समारोह गुरुवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *