मिनीमाता पुण्यतिथि पर न्यौता भोज व तिरंगा रैली


मुंगेली, 12 अगस्त 2025// शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में आज ममतामई मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं न्यौता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बछेरा में तिरंगा रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती रामशिला ध्रुव, अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, विशिष्ट अतिथि सुकालू ध्रुव, सचिव तोकेशवर सिंह राजपूत, पंच व्यास नारायण, प्रधान पाठक राजकुमार साहू, प्रधान पाठक जागेश्वर साहू, शिक्षिका सरिता पांडेय, शिक्षक विनोद कुमार साहू, सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा, सहायक शिक्षिका विमलेश्वरी यादव, शिक्षक त्रिलोक कुमार साहू, संकुल समन्वयक महेंद्र ठाकुर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने ममतामई मिनीमाता जी के जीवन व योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 13 मार्च 1913 को असम के नुवागांव जिले के जमुनामुख गांव में हुआ था। वे 1953 में अविभाजित मध्यप्रदेश की पहली महिला सांसद बनीं। उन्होंने छुआछूत उन्मूलन, निराश्रितों के संरक्षण, बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम और सामाजिक सुधार के कई ऐतिहासिक कार्य किए। 11 अगस्त 1972 को एक विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

कार्यक्रम के अंत में मिनीमाता जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर चंदन व पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामवासियों ने न्यौता भोज की सराहना की और तिरंगा रैली से राष्ट्रीय उत्साह का वातावरण बना

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *