पशु तस्करी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 मवेशी बरामद

बलरामपुर-रामानुजगंज, 12 अगस्त 2025 — चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 12 मवेशियों को बरामद किया है। आरोपी की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी पिता महमूति अंसारी, निवासी थाना रांका, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई है।

मामला अपराध क्रमांक 140/25, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर गाय-बैल को मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए चौकी प्रभारी विजयनगर ने पुलिस बल के साथ जंगल की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली गई।

ढलती शाम बगरा जंगल में लगभग एक दर्जन मवेशियों के साथ तीन संदिग्ध दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह तस्करी के लिए गौवंश को झारखंड ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 रस (गाय, बैल, बछड़ा) बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में चौकी विजयनगर के एएसआई आश्विनी सिंह, हेड कांस्टेबल दीपचंद, आरक्षक महेंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *