डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी से बटहा तक तिरंगा यात्रा

मुंगेली, 11 अगस्त 2025// ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जिले में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी से ग्राम बटहा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशप्रेम से सराबोर करते रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, और ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का उद्देश्य इसे जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
इसी कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम बरेला और सेतगंगा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए और लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *