बलरामपुर में सार्वजनिक नाली से अतिक्रमण हटाकर यातायात हुआ सुगम

बलरामपुर, 07 अगस्त 2025 — कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम नागरिकों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रणव राय के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय के चांदो चौक में सार्वजनिक नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग संकरा हो गया था, जिससे राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़कों और नालियों जैसी शासकीय संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *