पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई खरीपारा चोरी की वारदात

मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, खरीपारा चोरी कांड का 12 घंटे में खुलासा

मुंगेली, 06 अगस्त 2025 |
जिले के खरीपारा मोहल्ले में एक सूने मकान में हुई चोरी की वारदात को लेकर मुंगेली पुलिस ने जबरदस्त तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में “ऑपरेशन बाज” के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीपारा बशीर खान वार्ड निवासी बीरबल सोनकर ने 05 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 03 अगस्त को सुबह अपने परिवार सहित दादी की बरसी में शामिल होने ग्राम कोयलारी गया था। वापसी पर 05 अगस्त की सुबह करीब 6:55 बजे जब वह अपने घर लौटा, तो पाया कि मुख्य द्वार और कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से नगद ₹14,000 और लगभग ₹66,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। कुल मिलाकर लगभग ₹80,000 की चोरी हुई थी।

सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 359/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित सारथी (20 वर्ष) और एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे मकान के बगल से छत पर चढ़े और खुले दरवाजे से घर के भीतर घुसकर हसिया की मदद से अलमारी तोड़कर नकदी व जेवर चुरा ले गए। चोरी के बाद सोने-चांदी के गहनों को “मोर छत्तीसगढ़ ढाबा” के पीछे ज़मीन में दबा दिया गया और ₹13,000 खर्च कर अमरकंटक घूमने चले गए। शेष ₹1000 नकद और दबाए गए गहनों को पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

मुख्य आरोपी अंकित सारथी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस मामले में एक अन्य संदेही अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी सुशील कुमार बंछोर, सहायक उप निरीक्षक मधुकर रात्रे, सायबर सेल एवं कोतवाली पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *