खैरा सेतगंगा, 04 अगस्त 2025 — प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले में कांग्रेस संगठन को ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने हेतु लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुंगेली ग्रामीण की प्रभारी श्रीमती जागेश्वरी वर्मा द्वारा खैरा सेतगंगा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन चन्द्रभान बारमते, दिलीप बंजारा, लक्ष्मीकांत भास्कर, और पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला यादव की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में प्रभारी श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक सेक्टर व मंडल स्तर पर संगठन को मजबूती देने हेतु कमेटियों का पुनर्गठन आवश्यक है। इसी दिशा में पौनी से 5 व खैरा सेतगंगा से 4 नाम संगठनात्मक रूप से सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में चिन्हित किए गए हैं।
बैठक में जैतराम खंडे, अनीश मसीह, कुलेश्वर बारमते, लोकराम साहू (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मुंगेली ग्रामीण), लक्ष्मीकांत भास्कर (जिला पंचायत सदस्य), अशोक सिंह क्षत्रिय, कौशल क्षत्रिय, दसरथ सोनी, अखिल टोन्डर, सोनू ठाकुर, मनोज अकेला, लेखराज अनंत, भारत मंडेला, रामकुमार साहू, अनुज, ज्ञायन, काशी, बालक, कमल टोन्डर (जनपद पंचायत), संजय बर्मन (सदस्य), सुभाष बंजारे, रोहित, बेदू, भुनेश्वर, कैलाश, शिवकुमार, मोहन टोन्डर, मनोहर, मोनू भास्कर, रामभरोस, मुरली बंजारा, राजेन्द्र यादव, टेकराम, देवदत्त गोयल, भागवत कुर्रे, अरुण यादव, लखन बंजारा, संदीप जांगड़े, ओंकार, सीताराम और भूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में स्पष्ट पहल देखने को मिली।

