लोरमी में संगठन सृजन बैठक, रानू कश्यप बने मंडल अध्यक्ष



मुंगेली, 04 अगस्त 2025 — जिले में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के उद्देश्य से “संगठन सृजन कार्यक्रम” के तहत लगातार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में लोरमी ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस बैठक में लोरमी प्रभारी संजीत बनर्जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से हरीशंकर उर्फ रानू कश्यप को लोरमी मंडल अध्यक्ष चुना गया। यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने वाली रही।

इस बैठक में जागेश्वरी वर्मा, विद्यानंद चंद्राकर, किशन सिंह, राजकुमार कश्यप, साधु कश्यप, सनत कश्यप, हरेन्द्र चंद्राकर, सुरेश कश्यप, संतोष श्रीवास, रामफल कश्यप, जवाहर सिंह, शेषकुमार ध्रुव, भवानी माथुर, शिवदयाल साहू, राहुल घोसले, लव कुमार निर्मलकर, भुनेश्वर ध्रुव, गोपश्वर नेताम, मुकेश राजपूत, महेन्द्र कश्यप, सहदेव कश्यप, दिनेश सोनकर, रामभजन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन सृजन कार्यक्रम से जुड़ी इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और समर्पण भाव देखने को मिला।

टैग:
कांग्रेस_संगठन, संगठन_सृजन_कार्यक्रम, लोरमी_कांग्रेस, मुंगेली_राजनीति, रानू_कश्यप, घनश्याम_वर्मा, दीपक_बैज, छत्तीसगढ़_कांग्रेस, कांग्रेस_कार्यकर्ता, संगठनात्मक_बैठक,

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *