शासकीय स्कूल बछेरा में शिव अभिषेक व श्रावण झूला उत्सव सम्पन्न

मुंगेली, 04 अगस्त 2025 — शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में पंचद्रव्य से शिवलिंग अभिषेक एवं श्रावण झूले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा एवं शिक्षिका सरिता पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं – चांदनी, नीलम, माही, प्रिया, हिमानी, श्वेता, सरिता, तीजिया, सविता, आशी, कविता, बुद्धेश्वरी, विधि, मीरा, खुशी, मानसी और मुस्कान – द्वारा भगवान शिव का व्रत रखा गया और शिवलिंग बनाकर विद्यालय लाया गया।

पूजन में कुमकुम, चंदन, पुष्प, गुलाल और घी का दीप प्रज्वलित कर विधिपूर्वक शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और घी (पंचद्रव्य) से अभिषेक किया गया। साथ ही, माता यशोदा, राधा और कृष्ण की प्रतिमाओं को झूले में विराजित कर श्रावण झूले का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों और शिक्षकों ने भक्ति भाव से भाग लिया।

इस आयोजन में प्रधान पाठक श्री राजकुमार साहू, श्री जागेश्वर साहू, सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा, श्री विनोद कुमार साहू, श्री त्रिलोक कुमार साहू, शिक्षिकाएं सरिता पांडेय एवं बम्लेश्वरी यादव की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में सभी को प्रसाद वितरण किया गया और समस्त प्रतिभागियों में धार्मिक उत्साह, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं राष्ट्रीय चेतना देखने को मिली।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *