कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का छात्रावास निरीक्षण: पढ़ाई और भोजन व्यवस्था की ली जानकारी



सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मंगलवार शाम 7 बजे प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पवनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से पढ़ाई, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सीधी बातचीत की और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के एक छात्र से पूछा कि अभी तक की पढ़ाई कॉपी में क्यों नहीं लिखी गई है, वहीं अन्य छात्रों से उनकी गणित और अंग्रेजी विषय की पढ़ाई की जानकारी ली। एक छात्र की गणित की कॉपी देखकर हैंडराइटिंग की प्रशंसा भी की।

मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा:
कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता और नियमितता की जानकारी भी छात्रों से ली। छात्रों ने भोजन व्यवस्था को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, जिसे संज्ञान में लिया गया।



छात्रावास अधीक्षक नदारद, केवल 16 छात्र उपस्थित:
निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित मिले। छात्रावास की कुल क्षमता 50 बिस्तरों की है, लेकिन केवल 16 छात्र ही उपस्थित थे। शेष छात्रों के छुट्टी में घर चले जाने की जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:

एसडीएम वर्षा बंसल

डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू

पटवारी जीवनलाल साहू

राजस्व निरीक्षक


कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश भी दिए और कहा कि छात्रावासों में शिक्षा और भोजन दोनों ही प्राथमिकता पर रहना चाहिए।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *