
बेमेतरा – नई दिल्ली में कांग्रेस के द्वारा आयोजित “ओबीसी भागीदार न्याय सम्मेलन ” में,राहुल गाँधी ने संघ और भाजपा को ओबीसी विरोधी बताया, जिसका पलटवार करते हुवे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा ने कहा कि, ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने के बाद न्याय सम्मेलन करना कांग्रेस की महज नौटंकी है एवं सोची समझी चाल है,देश की आजादी के बाद सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहे कांग्रेस पार्टी को अब याद आ रही ओबीसी जनगणना, तब जब बिहार जैसे बड़े राज्यों में चुनाव होने है,
सिन्हा ने कहा कि,कांग्रेस और उनके नेता ने ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक समझा, देश के सर्वोच्च सदन में जब जब ओबीसी हित की बात आयी, कांग्रेस और उनके नेता ने ध्यान नहीं दिये, चाहे मण्डल कमीशन की सिपारिश को लागु करने की बात हो, चाहे जाति जनगणना की बात हो, चाहे ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की बात हो, इन सभी मुद्दों में कांग्रेस ने हमेशा अड़ंगा डाला और ओबीसी समाज के साथ अन्याय किया lआज इनको ओबीसी याद आ रही है l
देश की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने देश के सभी वर्गों के लिये समुचित विकास किये है, देश की सबसे बड़ी आबादी की चिंता किसी ने की है तो भाजपा और उनके संवैचारिक संगठन ने की है l भाजपा सरकार ने सदैव दलित, शोषित वंचित समाज की चिंता की है, समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा की विचारधारा में शामिल है, भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा योजना जैसे अनेको योजना बनाकर ओबीसी समाज के कम जाति संख्या वाले सेवा व्यवसाय से जुड़े, जाति समूह को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है l
प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा ऋण योजना, जनधन योजना, हर घर शौचालय, जैसे अनेक जनकल्याणकारी योजना का लाभ भी सबसे ज्यादा ओबीसी समाज को मिला है l आज राहुल गाँधी बड़ी – बड़ी सभा कर स्वीकार कर है कि, हमने ओबीसी समाज के साथ गलत किया है l अन्याय किया है l अब देश की ओबीसी समाज कांग्रेस पार्टी की नियत और नीति को अच्छी तरह समझ चुकी, अब कांग्रेस की छालावे में नहीं आने वाली, राहुल गाँधी और उनके पार्टी को ओबीसी समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए और भाजपा और मोदी जी की सरकार को धन्यवाद प्रेषित करें l
भाजपा ही ओबीसी समाज की हितैषी है l