सारंगढ़-बिलाईगढ़ (पुरुषोत्तम सीदार)
जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम टिमरलगा और चंद्रपुर शहर के लात नाला पुल पर भारी बारिश के चलते जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई कि पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शासन-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया।

यह मार्ग चंद्रपुर से बरमकेला और सरिया की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग है, जो अब जलभराव के चलते पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और जब तक जलस्तर सामान्य न हो जाए, तब तक इस मार्ग से यात्रा न करें।
