राजपुर में इलाज के लिए जा रहे मासूम की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत

Santosh Kashyap bureau
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेरंगदाग निवासी सुरजीत सोनवानी अपने 23 माह के मासूम बेटे अंश सोनवानी का इलाज कराने दुपहिया वाहन (CG30G4677) से पत्नी के साथ राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। रास्ते में गांधी चौक से महुआपारा की ओर जाते समय घाट के पास ट्रक (BR01G6860) की चपेट में आने से मासूम अंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



मासूम के पिता सुरजीत सोनवानी ने बताया कि उनके बच्चे को पेट की लगातार समस्या थी, जिसका इलाज अंबिकापुर के डॉ. रेलवानी के यहां चल रहा था। दूरी अधिक होने के कारण वे अपने ससुराल ग्राम नवकी में रहकर इलाज करवाते थे। इलाज के दौरान बच्चे के हाथ में लगी कैनुल निकलवाने के लिए वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

राजपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक चालक प्रकाश यादव एवं खलासी अजय कुमार यादव को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *