राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ ने किया केंद्रीय युवा मंडल का गठन

नीरज सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए

बेमेतरा राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़, रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपसमिति रायपुर उत्तर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मंडल का गठन किया गया।

जिसमे उपसमिति साजा के परपोड़ा निवासी जनपद सदस्य नीरज सिंह राजपूत को केंद्रीय युवा कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया नीरज राजपूत सामाजिक व राजनीतिक गतिविधि में लगातार सक्रिय रहते है जहाँ इन्होंने बजरंग सिंह बैस के पिछले कार्यकाल में बेमेतरा जोन में मीडिया सहप्रभारी के रूप में सामाजिक की गतिविधि को आगे बढ़ाया साजा उपसमिति में मनोनीत सदस्य रहे फिर से नई जिम्मेदारी जहां युवा टीम में उन्हें रखा गया है समाज के युवाओं को सामाजिक के साथ अन्य गतिविधि में जोड़कर समाज को आगे दिशा की ओर ले जाने की जिम्मेदारी दी गई

जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों में महेश सिंह को केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रांशु क्षत्रिय और पीयूष ठाकुर को उपाध्यक्ष, अमन सिंह ठाकुर उपसचिव, मंगल सिंह संगठन सचिव, समित सिंह राजपूत को सह सचिव तथा सत्यम सिंह को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, शिवेंद्र सिंह थानेदार विधानसभा थाना रायपुर केंद्रीय युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर एवं केंद्रीय सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर सहित महासभा व उपसमिति उत्तर रायपुर के पदाधिकारी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर व फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने समाज के विकास व उत्थान के लिए अपने पद की जिम्मेदारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प भी लिया।

Falesh Madhukar
Author: Falesh Madhukar

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *