बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शंकरगढ़ में जे.ई. कार्यालय का घेराव

शंकरगढ़। भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ ने शुक्रवार को जे.ई. कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ करार देते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार आई.सी. यादव को सौंपा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा ने बताया कि भाजपा सरकार ने चौथी बार बिजली दरों में वृद्धि कर जनता की जेब पर सीधा वार किया है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे और किसानों के कृषि उपयोग के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से आमजन और किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।

इस घेराव कार्यक्रम में जनपद सदस्य विवेक सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सीमु अग्रवाल, उम्मत रसूल, मोहम्मद शमीम अंसारी, राजू तिर्की, डीपाडीह मंडल अध्यक्ष कृष्णा नाग, झमरु राम, देवरूप यादव, ओसपाल यादव, आकाश अग्रवाल, रिकेश यादव, मुख्तार अंसारी, परमानंद यादव, लिदू राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *