मुंगेली, 16 जुलाई 2025।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (आईपीएस) के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. घृतलहरे के निर्देशन में थाना लालपुर पुलिस ने 10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी आरोपी नंदू सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी नंदू सिंह ठाकुर पिता गजाधार (उम्र 46 वर्ष) निवासी बीजा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर, थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 132/16 धारा 20(B) NDPS एक्ट में फरार चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
दिनांक 16 जुलाई 2025 को विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित गुप्ता, सउनि रधुवीर, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर (क्रमांक 362) एवं गुलाबचंद (क्रमांक 190) की सराहनीय भूमिका रही।