मुंगेली, 16 जुलाई 2025।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग मुंगेली ने ग्राम कुकुसदा में दबिश देकर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साहू के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई।
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई। विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी उप निरीक्षक श्री योगेश सहराम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुकुसदा (थाना पथरिया) में कार्रवाई करते हुए महुआ शराब व लाहन को जब्त कर मौके पर नष्ट किया।
जप्त शराब व लाहन की कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) व 59(क) के अंतर्गत की गई।

