नशीली कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार, 119 शीशी बरामद

रीवा(ब्यूरो राजीव मिश्रा)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना जनेह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को 119 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक काले-नीले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP-70 GV 0038) में नशीली कफ सिरप लेकर शंकरगढ़ से चंदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम खिरा में सुधाकर सिंह के पानी टंकी के सामने दोनों युवकों को पकड़ा।

पुलिस ने जब उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 119 शीशी WINGS ONREX COUGH SYRUP बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹23,205 आँकी गई है। आरोपी इस प्रतिबंधित सिरप को बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहे थे, लेकिन उनके पास इसके परिवहन या भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

इस मामले में दोनों आरोपियों—प्रतीक कोरी (उम्र 25 वर्ष, निवासी झोदटिया, थाना जनेह) और रवि आदिवासी (उम्र 19 वर्ष, निवासी डाढ़ा, थाना जनेह)—के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/25 के अंतर्गत धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कन्हैया सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक धमेंद्र विश्वकर्मा, श्यामलाल पाठक, जीएल रावत, आरक्षक अनुज सिंह, अखिलेश मौर्य, अनुज द्विवेदी एवं अमन सेन की सराहनीय भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *