शासन की योजनाओं से संवर रहा पहाड़ी कोरवा का जीवन

पीएम जनमन योजना से मिला आवास, अब पक्के घर में सुकून की नींद

📍 बलरामपुर, 10 जुलाई 2025(संतोष कश्यप ब्यूरो)।
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के उत्थान हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन योजना) इन परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है। इस योजना से बलरामपुर विकासखंड की पस्ता ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती कुंती पहाड़ी कोरवा को मिला योजनाओं का संपूर्ण पैकेज, जिससे उनका जीवन आज सुरक्षित और सम्मानजनक हो गया है।



🌧️ जर्जर कच्चे मकान से पक्के सुरक्षित घर तक का सफर
श्रीमती कुंती कोरवा वर्षों से मिट्टी की दीवारों वाले जर्जर घर में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी और पूरा परिवार असुरक्षित महसूस करता था। वर्ष 2023-24 में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हुआ और पहली किश्त मिलते ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया। अब उनका नया पक्का घर बनकर तैयार है, जो उनके लिए एक सुरक्षित आश्रय बन गया है। भावुक होकर वे बताती हैं – “अब पक्का मकान है, तो सुकून से सो पाते हैं। पहले की तरह दिक्कतें नहीं होतीं।”

🙏 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
श्रीमती कुंती कोरवा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें भी एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है।

केवल आवास नहीं, योजनाओं का मिला संपूर्ण पैकेज

कुंती कोरवा को केवल आवास ही नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है—

✅ स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिला व्यक्तिगत शौचालय
✅ निःशुल्क राशन योजना से अब नहीं सताता भोजन का भय
✅ आयुष्मान भारत योजना से मिला निःशुल्क इलाज का अधिकार
✅ महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रही ₹1000 की आर्थिक सहायता

🗣️ कुंती कोरवा कहती हैं – “पहले हर छोटी बीमारी में उधारी लेना पड़ता था, अब इलाज के लिए कार्ड है। राशन भी समय पर मिल जाता है और हर महीने जो सहायता राशि मिलती है, उससे घर के खर्चों में मदद होती है।”

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *