अवैध नशीली कफ सिरप तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, ₹20,000 का इनामी था फरार

रीवा। थाना चोरहटा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत वांछित 20,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 11 वर्षों से फरार था और उस पर अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी का आरोप है।
घटना का विवरण:
रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आारती सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चोरहटा द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना चोरहटा में अपराध क्रमांक 349/25 धारा 8, 21, 22, 25, 25/29 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत आरोपी आशीष गौतम उर्फ गुरु, पिता राजाभाई गौतम (उम्र 35 वर्ष), निवासी रैगांव, थाना सिंधुरिया, जिला सतना के विरुद्ध मामला दर्ज था। लंबे समय से फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी पर ₹20,000 का इनाम घोषित था और वह NDPS एक्ट के तहत वर्ष 2014 से फरार था। पुलिस ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

📌 गिरफ्तार आरोपी:

नाम: आशीष गौतम उर्फ गुरु

पिता: राजाभाई गौतम

उम्र: 35 वर्ष

निवासी: रैगांव, थाना सिंधुरिया, जिला सतना (म.प्र.)


👮‍♂️ महत्वपूर्ण भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी मिश्र, उनि बालकेश सिंह, उनि प्रशांत शुक्ला, प्र.आर. शिवराजत मिश्रा, आर. नीरज पाण्डेय, आर. आकेश दुबे, आर. मनोज यादव, आर. धर्मेन्द्र पटेल, आर. अशोक वर्मा, आर. युवराज पिपरोल की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *