जर्जर NH-343 को लेकर युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम


बलरामपुर, राजपुर।संतोष कश्यप, बलरामपुर ब्यूरो चीफ
राष्ट्रीय राज्य मार्ग (NH) 343 की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेस ने राजपुर तहसील कार्यालय के समीप चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। खराब सड़कों को लेकर स्थानीय नागरिकों में लंबे समय से आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर एक सप्ताह पूर्व युवा कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत की मांग की थी।



बुधवार को प्रदर्शन के दौरान राजपुर एसडीएम और एनएच विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 10 दिनों के भीतर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवा कांग्रेस ने चक्का जाम समाप्त किया।

इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अध्यक्ष सुनील सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस शंकरगढ़ उपाध्यक्ष सीमू अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालसाय मिंज, रामबिहारी यादव, आदित्य विभु जायसवाल, रूपेश यादव, दयासागर सिंह, प्रयाग यादव, पंकज जयसवाल, दीपक बुनकर, पंकज यादव, आलोक सिंह पोर्ते, पंकज ठाकुर, देवा अमीनसाय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *