बलरामपुर, 08 जुलाई 2025/
नवीन आदिवासी क्रीड़ा परिसर महाराजगंज में रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु शारीरिक परीक्षण में शामिल छात्रों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित छात्रों का दस्तावेज परीक्षण एवं काउंसिलिंग 10 एवं 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाडीह में किया जाएगा। छात्रों को कक्षा 5वीं से 10वीं तक की अंकसूची की छायाप्रति, मूल जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
शंकरगढ़ विकासखंड के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि क्षेत्रों में कार्य हेतु आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी, कंपनी, फर्म या एनजीओ से 23 जुलाई दोपहर 3 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में जमा करें।
जिले में 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने हेतु 9 से 11 जुलाई तक जिला परिवहन कार्यालय बलरामपुर, तहसील कार्यालय शंकरगढ़, रामानुजगंज, वाड्रफनगर एवं एस.आर. परिवहन सुविधा केंद्र राजपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शुल्क दोपहिया हेतु ₹466, तीनपहिया ₹528, चारपहिया ₹757 तथा भारी वाहन हेतु ₹806 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आवश्यक है। सुविधा केंद्र से फॉर्म भरने पर ₹50 अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्व-सहायता समूहों को बैंक सेवाओं से जोड़ने, वित्तीय साक्षरता एवं सीबीआरएम लागू करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।
शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से 9 जुलाई को जनपद पंचायत बलरामपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 355 पदों के लिए विभिन्न कंपनियाँ भाग लेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट फोटो सहित उपस्थित हों।
प्रमुख पद : टेक्नीशियन (140), असिस्टेंट नर्स (100), सिक्योरिटी गार्ड (50), वेल्डर (7), सुपरवाइजर (7), ऑफिस टीचर (5), एचआर एग्जीक्यूटिव (5) आदि।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क : 78312-99158, 75877-20774।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत विकासखंड समन्वयक (2 पद) व तकनीकी सहायक (1 पद) की संविदा नियुक्तियों के लिए आवेदन 18 जुलाई 2025 तक स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला पंचायत कार्यालय में आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला वेबसाइट व सूचना पटल देखें।