रायपुर, 29 जून 2025
दुर्ग जिले के जामगांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का हिस्सा है और सरकार ने इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का राज्य की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार में अहम योगदान है। उनकी मेहनत से वनोपज परंपरा जीवित रहती है और लाखों परिवारों को आजीविका मिलती है। उन्होंने कहा कि चरण पादुका योजना केवल जूते चप्पल बांटने की योजना नहीं है, बल्कि यह संग्राहकों के स्वाभिमान और परिश्रम का सम्मान है।
सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर संग्राहकों ने सरकार का आभार जताया और कहा कि इससे जंगल के कठिन रास्तों में काम करना सुरक्षित और सहज होगा।
tendu patta, charan paduka, chhattisgarh government, vishnudev sai, tendu patta workers welfare