समाचार:
रायपुर, 26 जून 2025 — रायपुर के सेंटर सिटी मॉल में आयोजित मिस राजधानी 2025 प्रतियोगिता में बिलासपुर की वैभवी सिंह ठाकुर ने जूनियर कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन ममता पटेल व कमल सारथी द्वारा किया गया। वैभवी की इस सफलता से बिलासपुर में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ फिल्म जगत की हस्तियां उषा बारले, मोहन सुंदरानी, दीपक साहू व गायक सोनी मौजूद रहे। निर्णायकों ने वैभवी के आत्मविश्वास व मंच प्रस्तुति की सराहना की। इससे पहले जूनियर मिस इंडिया सीजन 4 के ऑडिशन में भी वैभवी ने शानदार प्रदर्शन कर जनवरी 2026 में मुंबई में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए चयन पक्का किया था। परिवार व जिलेवासियों ने वैभवी की सफलता पर खुशी जताई।


Tags:
Vaibhavi Singh Thakur, Miss Raajdhani 2025, Bilaspur Talent, Junior Category Winner, Chhattisgarh News, Talent Hunt, Fashion Event, Mumbai Finale, Rising Star, Cultural Program