ऑपरेशन बाज में शराब तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली, 15 जून 2025 — मुंगेली जिले में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत थाना जरहागांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को 39 पाव देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान छवि कोशले (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम ठकुरीकापा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 3,120 रुपए मूल्य की देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (सीजी-28 क्यू-8013), जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपए है, जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 53,120 रुपए आंकी गई है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 73/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस अभियान में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सउनि. मनकराम ध्रुव सहित साइबर सेल और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही|


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *