कोंडागांव, 6 जून 2025 — प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही एसीबी-ईओडब्ल्यू की सख्त कार्रवाई के तहत एक और सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कोंडागांव जिले के नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस काम के बदले में नायब तहसीलदार ने 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी।
एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है