डीएमएफ फंड घोटाले पर तत्कालीन कलेक्टर पर गंभीर आरोप,

जांजगीर-चाम्पा, 5 जून (SHABD):
जांजगीर-चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF फंड) में तत्कालीन कलेक्टर के कार्यकाल के दौरान बड़े घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक ने इस मामले की शिकायत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से की थी। अब उन्हें राज्यपाल से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें राज्यपाल ने प्रमुख सचिव को इस घोटाले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विधायक कश्यप ने कहा कि डीएमएफ फंड में करोड़ों रुपये की व्यापक अनियमितताएं और मनमानी की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत को कार्य सौंपा गया, बिना किसी इस्टीमेट के काम किए गए। विशेष रूप से ₹18 करोड़ की कृषि सामग्री वितरण में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। साथ ही, कई अन्य कार्यों में भी बड़े पैमाने पर घोटाले किए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं कराती, सुशासन की बात अधूरी रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार से डीएमएफ घोटाले की तत्काल जांच की मांग की है।

बाईट“डीएमएफ फंड में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, तभी जनता का विश्वास कायम रहेगा।”
व्यास कश्यप, विधायक, जांजगीर-चाम्पा



Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *