वरिष्ट पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत 41 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार ये वारंटी रायपुर, बिलासपुर सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में निवासरत थे। इनके विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी किए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, मयंक तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर पांच दिनों में कार्रवाई की गई। दो वारंटियों की मृत्यु होने से उनके वारंट अदम तामिल रहे।
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र से 15, लोरमी से 7, पथरिया से 5, सरगांव से 5, जरहागांव से 4, लालपुर से 2 तथा चिल्फी, साकेत चौकी और खुडिया क्षेत्र से एक-एक वारंटी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में जिला जेल मुंगेली से जेल ब्रेक कर फरार आरोपी इंदल उर्फ इंद्रध्वज सहित चोरी और मारपीट मामलों के वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रायपुर और बिलासपुर न्यायालयों से जारी वारंटियों को भी संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।
स्थायी वारंट तामिली की कार्रवाई में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारी और पुलिस टीम की भूमिका रही।