फाइलेरिया अभियान में 4.15 लाख को दवा

मुंगेली, 13 फरवरी 2026। देश को वर्ष 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) से मुक्त बनाने के उद्देश्य से नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार जिले में 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में संचालित है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में 4 लाख 15 हजार 110 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है। इनमें 3 लाख 56 हजार 143 लोगों को बूथ के माध्यम से दवा दी गई, जबकि 58 हजार 967 लोगों को घर-घर जाकर दवा सेवन कराया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शीला साहा ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन आयु व वजन के अनुसार दवा सेवन सुनिश्चित कर रहे हैं। दवा देने से पहले फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी तक घर-घर भ्रमण जारी रहेगा तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे लोगों को मापअप राउंड के तहत दवा सेवन कराया जाएगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *