मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 16 फरवरी 2026 को जारी प्रेस नोट में स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

भोजराम पटेल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में सरगांव पुलिस ने 15 फरवरी 2026 को एनएच-130 पर ग्राम किरना के पास स्टंट करते पाए गए वेन्यू वाहन क्रमांक CG-22AH/0214 के चालक पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
कार चालक से 12,000 रुपये का समन शुल्क लिया गया। पुलिस द्वारा वाहनों में स्टंटबाजी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।