मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना लालपुर क्षेत्र से गुम हुई एक बालिग युवती को सकुशल बरामद किया गया है। युवती के बालिग होने की पुष्टि के बाद उसे संबंधित युवक के संरक्षण में सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ग्राम गुरूवाईनडबरी निवासी एक बालिग युवती के गुम होने की सूचना पर थाना लालपुर में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पतासाजी के दौरान 4 अप्रैल 2026 को युवती भिलाई में ईलेश कुमार भास्कर के साथ पाई गई।

पुलिस द्वारा युवती को बरामद कर परिजनों के समक्ष कथन दर्ज किया गया। युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी इच्छा से ईलेश कुमार भास्कर के साथ बिना किसी दबाव के मंदिर में विवाह करने की जानकारी दी।
युवती के बयान के आधार पर उसे सकुशल ईलेश कुमार भास्कर को सौंप दिया गया।
इस मामले में मुंगेली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही गुम इंसान संबंधी भ्रामक खबरों का खंडन किया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को गुम इंसान एवं अपहरण के मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही आमजन से अपील की गई है कि आधारहीन या भ्रामक सोशल मीडिया खबरों से बचें और सही जानकारी के लिए संबंधित थाना या चौकी से संपर्क करें।