ई-रिक्शा योजना से संतोषी साहू को रोजगार

मुंगेली, 16 फरवरी 2026। जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली के अनुसार शासन द्वारा ई-रिक्शा सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य श्रमिक परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

जिले के धपई निवासी संतोषी साहू को योजना के तहत एक लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत हुई, जिससे उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा। इसके माध्यम से उन्हें आय का स्थायी साधन मिला है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

संतोषी साहू ने बताया कि शुरुआत में सामाजिक सोच और व्यक्तिगत झिझक जैसी चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास से उन्होंने ई-रिक्शा संचालन शुरू किया। वर्तमान में वे नियमित रूप से ई-रिक्शा चलाकर आय अर्जित कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहले उनके पति आजुराम साहू मजदूरी करते थे, जिससे आय अनिश्चित रहती थी। अब ई-रिक्शा संचालन से परिवार की जरूरतों की पूर्ति और बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से हो पा रही है। संतोषी साहू ने योजना के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *