विश्व मृदा दिवस पर छात्रों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएँ

मुंगेली, 08 दिसंबर 2025 // विश्व मृदा दिवस पर स्वायल हेल्थ एवं फर्टिलिटी योजनांतर्गत जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम दाबों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा लोरमी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने मिट्टी से बनी आकर्षक रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर रंगोली, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रंगोली बनाकर मृदा संरक्षण का संदेश भी दिया।



कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मिट्टी संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों की कमी और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वरिष्ठ मृदा परीक्षण अधिकारी मनहरण कुर्रे ने मृदा दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि मृदा में पोषक तत्वों की कमी बढ़ रही है, इसलिए संरक्षण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. लहरे ने रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, जैविक उर्वरकों, फसल पोषण और मृदा गुणवत्ता के मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव की जानकारी दी।

कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *