विशेष ग्रामों में वर्गमीटर दर लागू करने की तैयारी

मुंगेली, 16 जनवरी 2026// विशेष ग्रामों में छोटे भू-खण्डों के लिए वर्गमीटर आधार पर गाइडलाइन दर लागू करने तथा नवीन गाइडलाइन दरों की समीक्षा को लेकर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुन्दन कुमार ने की। इसमें छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग एवं महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने मंत्रीपरिषद के निर्णय के अनुरूप विशेष ग्रामों में छोटे भू-खण्डों के लिए वर्गमीटर आधार पर गाइडलाइन दर लागू करने की प्रक्रिया को शीघ्र एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नवीन गाइडलाइन दरों के अनुरूप विशेष समीक्षा कर कारणों सहित प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों और ज्ञापनों के आधार पर भी समुचित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में भू-खण्ड मूल्य वृद्धि के प्रस्ताव शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ठोस तथ्यों और कारणों सहित प्रस्तुत करने की बात कही।

कलेक्टर ने सभी संशोधित प्रस्तावों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *