वीर बाल दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विविध आयोजन

बलरामपुर, 26 दिसंबर 2025।
राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बरियों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहस, बलिदान और नैतिक मूल्यों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही भाषण, कविता और निबंध जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

साहिबजादों से प्रेरणा लेने का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. यादव ने कहा कि नन्हे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने बहुत कम उम्र में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका जीवन साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।


उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों से घबराने के बजाय निरंतर परिश्रम करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। इसी से भविष्य में सफलता सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजपुर अरविंद गुप्ता, प्राचार्य प्रीती श्रीवास्तव, संकुल के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *