विधायक भावना बोहरा करेंगी 151 किमी की पदयात्रा, भोरमदेव मंदिर तक पहुंचेगी कांवड़ लेकर


पंडरिया।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने सावन मास के पवित्र अवसर पर एक विशेष धार्मिक संकल्प की घोषणा की है। उन्होंने जानकारी दी है कि वे सावन के द्वितीय सोमवार,आज  21 जुलाई की सुबह 7 बजे, अमरकंटक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकलेंगी।

विधायक भावना बोहरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए लिखा,

> “पिछले चार वर्षों में, मैंने कांवड़ यात्रा के हर उस श्रद्धालु की आँखों में अटूट आस्था देखी है, जो छालों से भरे पाँवों के साथ भी रुका नहीं। जिसके पास साधन कम थे लेकिन भक्ति असीम थी।”

उन्होंने बताया कि यह यात्रा माँ नर्मदा और भोलेनाथ के प्रति उनके कृतज्ञता भाव को समर्पित है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा उनके लिए एक सेवा का सौभाग्य है, जो उन्हें बीते वर्षों में कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हुए प्राप्त हुआ।

विधायक बोहरा ने यह भी उल्लेख किया कि इस यात्रा के माध्यम से वे पंडरिया विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगी। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और साथ की कामना करते हुए यह विश्वास जताया कि भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा निश्चित रूप से सफल होगी।

हर हर महादेव!
हर नर्मदे!

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *