उप मुख्यमंत्री अरुण साव का मुंगेली दौरा, कई कार्यक्रमों में शामिल

छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का मुंगेली जिले में एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम रविवार 4 जनवरी 2026 को निर्धारित है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे रायपुर स्थित निवास कार्यालय से मुंगेली जिले के ग्राम बांक़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 11:30 बजे ग्राम बांक़ी, तहसील मुंगेली पहुंचने के पश्चात वे आरक्षित समय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे जयनगरपारा, कोदवानी पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।



दोपहर 1:45 बजे ग्राम पथरताल, तहसील लालपुर थाना लोरमी पहुंचकर संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात ग्राम झाफल में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

दोपहर बाद ग्राम बिचारपुर पहुंचकर श्रीराम चरित मानस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:20 बजे लोरमी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां आरक्षित समय रहेगा।

उप मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *