उप मुख्यमंत्री अरुण साव 15 मार्च को मुंगेली दौरे पर


लोरमी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कलेक्टोरेट में ‘जिला संवाद 2026’ में करेंगे सहभागिता

समाचार:
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री Arun Sao 15 मार्च (रविवार) को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 11:15 बजे लोरमी विकासखंड के रेंगी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:00 बजे आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे दोपहर 12:00 बजे रेंगी से रवाना होकर 12:15 बजे लाखासर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:00 बजे जन चौपाल एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे लाखासर से प्रस्थान कर 1:15 बजे हरदीबांध पहुंचेंगे और यहां दोपहर 2:00 बजे भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 3:00 बजे उप मुख्यमंत्री लोरमी से मुंगेली कलेक्टोरेट स्थित जन दर्शन कक्ष पहुंचेंगे, जहां 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित “जिला संवाद 2026” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम हरिसूमी एवं आईएनएच द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे मुंगेली से रवाना होकर शाम 6:30 बजे नया रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *