मुंगेली, 11 फरवरी 2026।
UGC कानून के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में SC, ST एवं OBC समाज के लोगों ने बुधवार को बड़ी संख्या में रैली निकालकर समर्थन जताया। रैली कृषि उपज मंडी से पैदल प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुँची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समुदायों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। लोधी समाज से अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, साहू समाज से थानेश्वर साहू, सतनामी समाज से लक्ष्मीकांत भास्कर, चुरावन मंगेसकर , आदिवासी समाज से अध्यक्ष वीरेंद्र ध्रुव, भीम रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष सुरज डिसूजा, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष राजा लहरे, युवा अध्यक्ष दीपचंद गेंदले सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे। प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारे, साहू समाज से थानेश्वर साहू, यादव समाज से बिंदु यादव, गणेश यादव, संजय यादव मिलौ यादव, सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई।

प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में UGC कानून लागू करने की मांग रखते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आगे आंदोलन तेज किया जा सकता है।
रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम समाप्त किया गया।