मुंगेली// जिले के ग्राम धनगांव मिश्र और धनगांव गोसाई में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों, महिला स्व सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि साख समितियों और अन्य सहकारी समितियों से 11 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुंगेली के कार्यालय के माध्यम से संचालित होगी।

आवेदन कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुंगेली ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं निर्धारित आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली कार्यालय में जमा कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है