तातापानी मार्ग पर बोलेरो पुलिया से गिरी, पांच घायल

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ाघाट में तातापानी जा रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना बुधवार 14 जनवरी को दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। बोलेरो वाहन क्रमांक CG 14 MU 1229 तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रही थी, तभी ग्राम भेड़ाघाट के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पुलिया से नीचे जा गिरी।



सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

हादसे में विवेक पिता रामधीर (23 वर्ष) निवासी ग्राम पुष्कर जिला जशपुर, अंकुश यादव पिता विमल (30 वर्ष) निवासी ग्राम खैरापाठ जिला जशपुर और भीम गोंड पिता प्रभु दयाल (25 वर्ष) निवासी जिला जशपुर गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।



वहीं राहुल यादव पिता बलराज यादव (21 वर्ष) निवासी पुष्कर जिला जशपुर और संतोष पिता कमल प्रसाद (26 वर्ष) निवासी खैरापाठ जिला जशपुर को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *